Kanpur Dehat: जन्मदिन समारोह में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने आरोपी को बंदूक समेत किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात (शिवली), अमृत विचार। बड़ा गांव औनाहा में रात को जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव औनाहा निवासी शिव प्रकाश के तीन वर्ष के बेटे जीवा का गुरुवार को जन्मदिन था। रात में केक काटने के बाद वहां मौजूद शिव प्रकाश के दोस्त मोहम्मद रफीक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक के हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। 

आस पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा गुरेंद्रा प्रताप सिंह ने प्राथमिक छानबीन के बाद भोला नेवादा निवासी मोहम्द रफीक को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कृष्णानंद राय ने बताया कि जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग करने की बात सामने आई थी। आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ पकड़ा गया है। न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: बिजली कटौती के विरोध में धरने पर बैठे सदर विधायक; एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया अल्टीमेटम


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ : अब गांव में मिलेगी प्राइवेट स्कूल जैसी पढ़ाई! 27.22 करोड़ से कटौली में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, विधायक जयदेवी कौशल ने रखी नींव
लखनऊ के गीता विहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार! अधूरा नाला बना मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी; CM योगी से मदद की गुहार
Raksha Bandhan : Lucknow की महापौर ने सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी, कहा- देश की रक्षा करने वालों के साथ पूरा लखनऊ
Bareilly News : बरेली के मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचीं हजारों महिलाएं-बोले, 'आपके सम्मान में झुका रहेगा सिर' 
IND vs SL: ड्रॉ पर छूटा कोलंबो टेस्‍ट, श्रीलका के Sonal Dinusha ने फिर जड़ा शतक, भारत 1-0 से जीता सीरीज