गोंडा: मण्डलायुक्त ने किया राजकीय मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल
गोंडा, अमृत विचार। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल श्रीवास्तव ने शुक्रवार की देर रात जिले के राजकीय मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया तथा ट्रेन हादसे में घायल हुए यात्रियों समेत अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का हाल जाना। आयुक्त ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बात की और अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए देवी पाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल श्रीवास्तव शुक्रवार रात करीब 9 बजे जिले के राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे। सबसे पहले उन्होने आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया और डाक्टरों की उपस्थिति व दवाओं की उपलब्धता की जांच की।
आयुक्त ने वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना मरीजों तथा तीमारदारों से बात कर उनसे अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। आयुक्त मे हड्डी वार्ड में भर्ती कराए गए रेल हादसे में घायल यात्रियों से भी मुलाकात की और हर संभव इलाज का भरोसा दिलाया। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को दिए जा रहे ट्रीटमेंट के संबंध में आयुक्त को अवगत कराया।

आयुक्त ने डॉक्टरों को मरीज का बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया। अस्पताल परिसर में पहले गंदगी पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को साफ-सफाई बेहतर बनाने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें-दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, बोलीं- संगठन सरकार से बड़ा है
