फर्रुखाबाद: नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पैर में गोली लगने पर लोहिया में कराया गया भर्ती

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थानां मोहम्मदाबाद क्षेत्र में 4 वर्षीया बालिका से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।  दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त डब्लू पुत्र राम लड़ेते नाबालिग से दुष्कर्म के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर ₹25000 का इनाम रखा था। 

थाना प्रभारी मोहम्मदाबाद की टीम और एसओजी टीम सभी रेलवे स्टेशनों को चेक कर रहे थे। सूचना पर पुलिस बल स्टेशन चेक करने पखना स्टेशन पर पहुंचा। यहां पर शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद ट्रेन जा रही थी। उस ट्रेन के जाने के बाद एक व्यक्ति पीछे की तरफ झाड़ियां में बने रास्ते से जाने लगा। पुलिस ने उसे रोका तो उसने पलट कर तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस ने भी आत्मरक्षर्थ फायर किया। जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी है। बाद में उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम डब्लू पुत्र राम लड़ेते निवासी गांव वीरपुर खास थाना बेवर जनपद मैनपुरी हाल पता दया नगला थाना मोहम्मदाबाद बताया। और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। उसकी जेब की तलाशी ली गई तो उस में बच्ची की एक जोड़ी पाजेब और तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस और दो खोखा मिले। 

ये भी पढ़ें-दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, बोलीं- संगठन सरकार से बड़ा है

संबंधित समाचार