जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरा मासूम, रोटावेटर में फंसकर हुई मौत
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव में शनिवार को जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा मासूम बच्चा अचानक गिर गया और रोटावेटर में फंस गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रोकड़ी गांव निवासी बिरहा पटेल का छोटा बेटा लालू पटेल (5) शनिवार को खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा था। ऊबड़-खाबड़ जमीन पर ट्रैक्टर चलने के दौरान वह अचानक झटका लगने से नीचे गिर गया। जब तक ट्रैक्टर चालक उसे देख पाता, रोटावेटर में फंसकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई।
ये भी पढ़ें -गोंडा में बाइक सवार युवक की नृशंस हत्या, निकाल ली आंख-खेत में मिला शव
