Moradabad: अभद्र टिप्पणी मामला: छह अगस्त को कोर्ट में गवाही देंगी अभिनेत्री जयाप्रदा, पूर्व सांसद आजम खां को भी जारी हुआ समन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आजम खां समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने वाले मुंशी के बयान दर्ज किए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट ने समन जारी करते हुए गवाही के लिए अभिनेत्री, आजम खां समेत अन्य लोगों को 6 अगस्त को तलब किया है।

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर थाना क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, तत्कालीन सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। 

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। 

मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि शनिवार को कटघर थाने में तैनात तत्कालीन एफआईआर लिखने वाले कांस्टेबल दीपक कुमार के अदालत में बयान दर्ज किए गए। जिसके बाद अदालत ने छह अगस्त को रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा समेत अन्य गवाहों को गवाही के लिए तलब किया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: प्रसूता की मौत के मामले में फंसा निजी अस्पताल का डॉक्टर; गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार