सुल्तानपुर: पड़ोसी के घर में मुर्गी जाने से जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदैंया/सुल्तानपुर, अमृत विचार। मुर्गी घूमते-फिरते जब पड़ोसी के घर जा पहुंची तो पड़ोसी ने एतराज जताया। मुर्गी मालिक को यह बात नागवार गुजरी और देखते ही देखते दोनों पक्षो में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हुए है। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  

कोतवाली देहात के अभियाकलां गांव निवासी अफजल रविवार की सुबह अपने घर के सामने बैठा था। इसी बीच पड़ोसी वसीम की मुर्गी अफजल के घर पर जा पहुंची तो अफजल ने एतराज जताते हुए वसीम को मुर्गी पकड़ ले जाने की बात कही। इसी बात से खार खाए पड़ोसी वसीम ने गाली-गलौज करते हुए पास में रखे ईंट से पड़ोसी अफजल के उपर हमला कर दिया। किसी तरह पड़ोसी अफजल ने अपनी जान बचाते हुए भागने का प्रयास किया। 

अफजल का भाई मोहम्मद वाहिद कुछ समझने का प्रयास कर ही रहे थे कि पड़ोसी रियासत ,इस्लाम, वसीम लाठी डंडों व ईंट गुम्मे से पड़ोसी अफजल के घर जाकर हमला बोल दिया और लोगों की जमकर पिटाई कर दी। पड़ोसी अफजल के भाई वाहिद के पैर में काफी गंभीर चोटें आई है। बीच-बचाव में विपक्षी को भी चोटें आई हैं। जिसकी शिकायत मोहम्मद अफजल ने कोतवाली देहात थाने में प्रार्थना पत्र देकर की है। 

कोतवाली देहात प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त हुई हैं। दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर तोड़ पोल से टकराया कंटेनर

संबंधित समाचार