Kanpur News: राजस्व टीम के साथ पहुंची महिला दरोगा के साथ मारपीट...कोर्ट का आदेश लेकर गई थी, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में राजस्व टीम के साथ पहुंची महिला दरोगा के साथ हुई मारपीट

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के मूसानगर रोड ब्लॉक के पास शनिवार शाम को एक प्लाट में जांच करने  राजस्व टीम के साथ पहुंची महिला दरोगा के साथ एक महिला ने अभद्रता व मारपीट की। मारपीट होते ही राजस्व टीम मौके से फरार हो गई। पुलिस ने थाने पहुंचकर महिला दरोगा की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया।

कोर्ट के आदेश पर राजस्व टीम के द्वारा कब्ज़ा हटाए जाने को लेकर पुलिस टीम मूसानगर रोड ब्लॉक के पास स्थित एक प्लाट में पहुंची। इस पर प्लाट में मौजूद महिला रुबीना खातून पत्नी हसन खातून खोदे गए पिलर पर बैठ गई। इसके बाद महिला दरोगा ने महिला को समझने का काफी प्रयास किया। 

लेकिन महिला हटने को राजी नहीं हुई तो महिला दरोगा ने हाथ पकड़कर उसे वहां से हटाने का प्रयास किया। जिस पर रुबीना खातून महिला दरोगा के साथ मारपीट करने लगी। मारपीट होता देख वहां पर मौजूद राजस्व टीम भाग निकली। 

इसके बाद वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी व महिला दरोगा ने थाना घाटमपुर आकर महिला के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर महिला रुबिया खातून के खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करना एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला दरोगा के साथ किए गए दुर्व्यवहार व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: कानपुर में कल से शिव मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़...मंदिरों में तैयारियां पूरी, CCTV से होगी निगरानी

संबंधित समाचार