Hamirpur Crime: भैंस चराते युवक रहस्यमय ढंग से हुआ गायब, सड़ा गला मिला शव...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। जरिया थाना क्षेत्र के धगवां गांव निवासी युवक एक पखवाड़े पूर्व अपनी भैंसे चराने खेतों पर गया था,  तभी रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। रविवार को खेत में उसका सड़ा गला शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

धगवां गांव के श्याम सुंदर का बड़ा बेटा मोहित (35) पिछले 10 जुलाई को अपनी भैंसे चराने खेतों में गया था। शाम को भैंसे घर आ गईं, लेकिन मोहित नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई मगर उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। काफी खोजबीन के बाद जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो छोटे भाई मंगल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

रविवार को गांव के नन्हे महाराज के खेत में सड़ा गला शव पड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने मोहित के शव होने की पहचान की। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

सूचना पर सीओ व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई है। मोहित का शव मिलने की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी नीलम व बेटी दिव्यांशी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: कानपुर में कल से शिव मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़...मंदिरों में तैयारियां पूरी, CCTV से होगी निगरानी

संबंधित समाचार