मुरादाबाद : शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक...गूंजे बम बम भोले के जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भगवान शिव की पूजा करती महिलाएं

मुरादाबाद, अमृत विचार। सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों के उत्साह व भगवान शिव के जयकारों से महानगर शिव मय हो गया। तड़के से ही शिवालय श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजयमान होने लगे। श्रद्धालुओं, कांवड़ियों ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए जलाभिषेक किया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

1

रविवार देर रात से ही कांवड़िये मंदिरों में हरिद्वार और बृजघाट से गंगा जल लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंच गए थे। सोमवार तड़के कपाट खुलते ही कांवड़िए जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ पड़े। गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। अन्य शिवभक्तों ने भी सावन माह के पहले सोमवार पर मंदिरों में जलाभिषेक कर भोलेनाथ की आराधना की। भगवान का जलाभिषेक कर उपवास किया।

2

सोमवार को भी सड़कों पर कांवड़िये दिखाई दिए। सुबह में महानगर के अधिकांश भोले बृजघाट से जल लेकर आए। झांरखंडी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, शिव मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दोपहर तक भक्तों की भीड़ देखने को मिली। उधर, पुलिस भी मौके पर सुरक्षा को देखते हुए मौजूद रहीं। वहीं अन्य अधिकारी मंदिरों के भ्रमण के साथ पल-पल की जानकारी ले रहे थे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: स्कूटी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में पथराव, सात लोग घायल  

संबंधित समाचार