शाहजहांपुर: ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई जबकि मालगाड़ी की चपेट में आकर रिटायर्ड ओसीएफ कर्मचारी के दोनों पैर कट गए। वह गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं। थाना तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज का रहने वाला राजू (21) पुत्र दिनेश राठौर …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई जबकि मालगाड़ी की चपेट में आकर रिटायर्ड ओसीएफ कर्मचारी के दोनों पैर कट गए। वह गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं। थाना तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज का रहने वाला राजू (21) पुत्र दिनेश राठौर मजदूरी करने जयपुर जा रहा था।

तिलहर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ओसीएफ अस्पताल के रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन लालाराम सुबह घर से टहलने निकले थे। ढकाताल मोहल्ले के पास वह बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उनके दोनों पैर कट गए हैं। गंभीर स्थिति में लालाराम को पहले ओसीएफ अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

वहां उनकी हालत काफी नाजुक है। कहेलिया रेलवे क्रासिंग के पास करीब 25 वर्ष के अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक लाल रंग की कमीज तथा सफेद रंग की पैंट पहने हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार