हरदोई: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, बाद में किया इनकार-पुलिस ने किया गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने नगर के एक मोहल्ले में पड़ोस की युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पड़ोसी युवक से मोबाइल के माध्यम से प्रेम संबंध हो गया और बातचीत होने लगी। युवती के अनुसार आरोपी युवक 18 जुलाई को उसके घर में आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बकौल पीड़ित युवती 20 जुलाई की रात्रि में युवक फिर उसके घर में आया उसी समय परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई की। परिवार वालों के सामने युवक ने शादी करने की बात दोहराई लेकिन उसके बाद शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। जिसके बाद युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से पिता-पुत्र की मौत, चालक फरार

 

संबंधित समाचार