लखनऊ: सपा ने लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी ने लाल बिहारी यादव को दी है। जबकि मो. जासमीर अंसारी को उप नेता बनाया गया है। पार्टी के किरनपाल कश्यप को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है, जबकि आशुतोष सिन्हा को विधान परिषद का सचेतक बनाया गया है।

बता दें कि अभी तक सपा के पास नेता प्रतिपक्ष बनाने के लायक सदस्य संख्या नहीं थी। पांच मई को रिक्त हुए 13 पदों के चुनाव में सपा को तीन सीटें मिलीं थीं। जिसके बाद पार्टी की विधान परिषद में कुल सदस्य संख्या 10 हो गई है, जो नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आवश्यक सदस्य संख्या के सामान है।

14 (25)

ये भी पढ़ें -कैसरगंज के रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय पर लगाया ताला, मानदेय न मिलने पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार