Sawan 2024: पहले सोमवार पर हर-हर महादेव से गूंजी रामनगरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्रावण मास के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या पहुंची। वहीं बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आगमन भी शुरू हो गया है। चौतरफा हर हर महादेव के बीच रामनगरी श्रद्धालु और कांवड़ियों से गुलजार है। 
  
भक्तों ने सरयू नदी में स्नान कर हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर भी दर्शन पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पूरे अयोध्या क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। 

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला श्रावण मास है और इस वर्ष पांच सोमवार भी पड़ रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और भगवान शिव की भक्ति में सराबोर जयकारा लगाते हुए नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके साथ ही क्षिरेश्वर नाथ, कोटेश्वर नाथ सहित नगर के एक दर्जन से अधिक शिव मंदिर में शिव भक्तों ने अभिषेक पूजन संपन्न किया।

पहले सोमवार को पचास हजार से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन 
सावन के प्रारंभ होने के साथ ही अयोध्या के सड़कों पर कांवरियों की बोल बम और हर-हर महादेव की भी गूंज हो रही है। अनुमान है कि 50 हजार से अधिक कांवड़िया अयोध्या पहुंचे और मठ मंदिर में दर्शन पूजन कर बाबा धाम के लिए रवाना हुए। गोरखपुर से अयोध्या आये  राहुल गुप्ता ने बताया कि आज हम लोग अयोध्या में दर्शन पूजन करने के बाद बाबा धाम के लिए जा रहे हैं।

श्रावण मास को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी ने जायजा लिया 
श्रावण माह के प्राम्भ होने के साथ पहला सोमवार को लेकर सुरक्षा के व्यापक के इंतजाम रहे। सरयू घाट, नागेश्वर नाथ, क्षिरेश्वर नाथ मंदिर, हनुमान गढ़ी और राम जन्मभूमि सहित अन्य मंदिरों में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहा। सीसीटीवी के माध्यम से मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। अयोध्या में भारी भीड़ को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का ज्यादा लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या सहित आसपास के पांचों जनपदों में सुबह से ही शिव भक्तों का ताता लगा रहा है। अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों के दर्शन कार्यक्रम लगातार चला। बताया कि अगले रविवार से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन बढ़ने की ओर है और महाशिवरात्रि के आसपास लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। जिसको लेकर पहले से ही ट्रैफिक एडवाइजरी लागू किया जा रहा है। इसके साथ अयोध्या के स्थानीय लोग, मंदिर के महंत हैं सभी से संवाद किया गया है। उन्होंने कहा लोगों के सकारात्मक सहयोग से पूरे आयोजन को अच्छी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: मुख्य सचिव से मिला कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, वेतन विसंगति को दूर करने की उठाई मांग

संबंधित समाचार