पुलिस की तीसरी नजर से बेखबर, शिव भक्तों की कतरा में टप्पेबाज
सावन में बढ़ाई मंदिरों की सुरक्षा, टप्पेबाजों को सालाखों के पीछे ले जाने को पुलिस का यह प्लान माना जा रहा अहम
लखनऊ, अमृत विचार। सावन की पहले सोमवार पर शहर के प्रमुख शिवालयों पर सुबह से ही शिवभक्तों की लम्बी कतारें देखने को मिली। सावन की पूर्व संध्या पर लखनऊ पुलिस ने सभी मंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी है। प्रमुख शिवालयों पर अस्थायी तौर बने पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। वहीं, श्रद्धालुओं की कतरों में खड़े अपराधिक किस्म के लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी गई। खासतौर पर पारा के प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, हसनगंज के मनकामेश्वर मंदिर पर विशेष निगरानी रखी गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था अमित वर्मा ने बताया कि सावन की शुरूआत हो चुकी है। प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार और बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए जुटती है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा अलीगंज स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर, चौक में सिद्धनाथ मंदिर, झगडे़श्वर मंदिर, कोनेश्वर महादेव मंदिर, वजीरगंज में शिव मंदिर आगामीर ड्योढ़ी, शिव मंदिर बारूद खाना, बाजार खाला थानाक्षेत्र में ज्ञानेश्वर मंदिर, महादेव मंदिर, ठाकुरगंज में कल्याणगिरी मंदिर, मां पूर्वीदेवी मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर नैपियर रोड, कल्याणगिरी मंदिर हरदोई रोड, हजरतगंज में शिव मंदिर नरही, गाजीपुर में भूतनाथ मंदिर, शिव मंदिर इरम कॉलेज, विकासनगर में गुलाचीन मंदिर, शिव मंदिर, बीकेटी के चंद्रिकादेवी मंदिर, आलमबाग में सनातन धर्म मंदिर चंदरनगर, मौनी बाबा शिव मंदिर, आरपीएफ लाइन के पास शिव मंदिर, कृष्णानगर में सैसेवीर मंदिर व एल्डिको कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं।

जोन के अधिकारी करेंगें सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षक
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि जोनवार आलाधिकारी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शिवालयों पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल, कैमरा, मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मंदिर के गर्भ गृह में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की कतार में खड़े टप्पेबाजों, चेन लुटेरों, पर्स लुटेरों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़े में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बंथरा में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, दो घायल
