बदायूं: सपा सांसद का प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से निवेदन, जानिए क्या की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जिले भर में बिजली संकट बना हुआ है। मांग करने और धरना-प्रदर्शन तक करने के बाद भी किसानों को पर्याप्त बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है। किसानों की शिकायत करने बाद सपा सांसद आदित्य यादव ने भाजपा के प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को मांगपत्र भेजकर बिजली संकट दूर कराने का निवेदन किया है। 

सांसद ने कहा कि गर्मी का प्रकोप है। ज्यादातर गांवों में बिजली और पानी की समस्या हो गई है। गांवों तक तो कई-कई दिनों तक बिजली गायब हो जा रही है। शहर से लेकर गांवों तक लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले महीने से विभाग में बिजली कटौती ज्यादा बढ़ा दी है। वर्तमान में स्थिति बहुत खराब है।

किसानों को अपने खेत पर धान की पौध की रोपाई करनी है। जिले में कोई नहर या अन्य संसाधन न होने पर बिजली से ट्यूबवेल चलाकर फसलों की सिंचाई करना ही किसानों का सहारा है। बिजली के अभाव में किसानों की फसलें सूख रही हैं। शैक्षिक संस्थाओं में नया सत्र शुरू हो गया है। बिजली न आने से बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ रहा है। जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदार उमस से परेशान रहते हैं।

ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजने के अलावा सांसद ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता से बात करके बिजली आपूर्ति दुरुस्त करते हुए समस्या का जल्द निस्तारण करने को कहा।

संबंधित समाचार