सीतारमण आज पेश करेंगी मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट, बनाएंगी ये नया रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में चालू वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। वह लगातार सातवीं बार आम बजट पेश करने वाली देश ही पहली वित्त मंत्री बन जायेगी। सीतारमण अब तक छह बार बजट पेश कर चुकी है जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है। मुरारी देसाई ने लगातार छह बार बजट पेश किये थे और सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकार्ड अब तक उनके नाम है। 

देसाई ने भी एक अंतिरम बजट पेश किया था। इस वर्ष आम चुनाव के कारण सीतारमण ने एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीतारमण पर भरोसा जताते हुये उन्हें लगातार दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी दी है। सीतारमण लंबे बजट भाषण के लिए भी जानी जाती है। उनका केंद्रीय बजट 2020-21 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है यह 2 घंटे 40 मिनट तक चला था।

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 20़19-20 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। कल (23 जुलाई को) वित्तमंत्री लोकसभा में केंद्रीय बजट पेंश करेंगी। इस बार बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री का नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह लगातार सात बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्तमंत्री बन जाएंगी। 

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: सेना के सतर्क जवानों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान घायल 

संबंधित समाचार