Unnao News: जेबकतरों ने गल्ला व्यापारी की जेब काटकर पार किए 50 हजार...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेबकतरों ने गल्ला व्यापारी की जेब काटकर पार किये 50 हजार

उन्नाव, अमृत विचार। ई-रिक्शा पर बगल में बैठे दो जेबकतरों ने एक गल्ला व्यापारी की जेब काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिये। बाद में जेबकतरे ई-रिक्शा से उतरकर तीसरे साथी की बाइक से भाग निकले। जनकारी होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

नगर के मोहल्ला पंजाबी टोला निवासी अनिल पुत्र रामजीवन गुप्ता गल्ला व्यापारी है। मंगलवार को वह गल्ला खरीदने फतेहपुर चौरासीथाना क्षेत्र के गांव मुन्नी खेड़ा गया था। सौदा न होने से वह ई-रिक्शा से वापस घर आ रहा था। उसकी जेब में 50 हजार रुपये थे। 

रास्ते में उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित आलमपुर रेतवा गांव के पास दो अज्ञात जेबकतरे ई-रिक्शा रोककर अनिल के बगल में बैठ गए। बाद में दोनों ने गल्ला व्यापारी की जेब काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिये। इसके बाद वे एक पेट्रोलियम के पास उतरकर पीछे से आ रहे अपने साथी की बाइक पर बैठकर भागने लगे। 

जेब कटी देख व्यापारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। किंतु तीनों जेबकतरे बाइक से भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। इसके पूर्व बीती शनिवार को अज्ञात बाइक सवार जेबकतरे ने कोतवाली क्षेत्र के गांव लोनारी निवासी किसान लक्ष्मी कांत पुत्र मन्ना लाल की जेब काटकर 20 हजार रुपये पार कर दिये थे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ईंट भट्ठा परिसर में मिला था इलेक्ट्रिशियन का शव...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई सामने बात

 

संबंधित समाचार