गोंडा: समस्याओं को लेकर कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिकाओं ने BSA को सौंपा ज्ञापन
गोंडा, अमृत विचार। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
बीएसए को दिए गए मांग पत्र में कहा गया कि कस्तूरबा स्कूलों में काम कर रहे शिक्षक शिक्षिकाएं और अन्य कर्मचारी संविदा पर कार्यरत है। उनका मानदेय इतना कम है कि वह मोबाइल तक नहीं खरीद सकते। मांगपत्र मे ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश निरस्त करने की मांग की गई है। कहा गया कि कस्तूरबा स्कूल ऐसे निर्जन स्थान में संचालित हैं जहां नेटवर्क की समस्या बराबर बनी रहती है। इसके अलावा विभाग उन्हें डाटा आदि के लिए किसी तरह का भुगतान भी नहीं करता। चपरासी व चौकीदार को रविवार के अलावा ने किसी कार्य दिवस में अवकाश नहीं मिलता शिक्षकों को भी स्कूल में ही निवास करना पड़ता है जिससे उनकी कोई प्राइवेसी नहीं रहती। विद्यालय में अभी तक प्रिंसिपल के पद का गठन नहीं हुआ है।
कर्मियों ने अपने 13 सूत्रीय मांग पत्र में समस्या निराकरण के लिए हाई लेवल कमेटी गठित करने की मांग की है। मांग पत्र देने वालें मे नीलम वर्मा, इंदिरा वर्मा, लक्ष्मी, पूनम, इंदिरा, प्रिया, अंजू, सावित्री, साधना, गुड़िया, रेनू, अलका, मंजू, सविता, प्रतिमा, सुनीता, कामिनी समेत अन्य मौजूद रही।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी: टीम को चकमा देकर सीज ट्रक की चाभी लेकर वाहन मालिक फरार
