Kanpur: बीजेपी महिला मोर्चा की टोलियां कुंडी खटखटाकर मांगेंगी सीसामऊ में वोट; जिलाध्यक्ष बोले- विपक्ष द्वारा फैलाए भ्रम को करेंगे दूर
कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ विधान सभा के आगामी उपचुनाव में भाजपा के महिला मोर्चा, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, किसान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की टीमें टोलियां बनाकर प्रचार करेंगी। महिला मोर्चा घर-घुर कुंडी खटखटा मतदाता संपर्क करेंगी। मंगलवार को भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में हुईं बैठक में जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी।
जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा विशेष रूप से राखी मंडी और चुन्नीगंज के वार्डों जहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग जायदा रहते वहां प्रत्येक बूथ पर टोली बनाकर एक-एक मतदाता से संपर्क करेंगे। महिला मोर्चा प्रत्येक मंडल में महिलाओं की 3 टोलियां बनेंगी और कल से पूरी विधानसभा में सक्रिय होकर हर घर की कुंडी खड़खड़ाएंगी और प्रत्येक मतदाता से संपर्क करेंगी।
अनुसूचित मोर्चा भी प्रत्येक मंडल में 3 टोलियां बनाकर चुनाव के अंतिम दिन तक मतदाता से संपर्क करेंगे। विशेष रूप से हमारी दलित बस्तियों में दलित भाइयों के बीच जाकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने जो झूठा दुष्प्रचार किया कि भाजपा संविधान बदल देगी, इस भ्रम को दूर करेंगे। भाजपा के लिए भारत का संविधान सर्वोच्च है। जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने सभी मोर्चा को पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ने का संकल्प दिलाया।
बैठक में अनीता गुप्ता, सरोज सिंह, विजया तिवारी, अनीता त्रिपाठी, सुमन वर्मा, नीतू सोढी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अनूप चौधरी, विरह गिहार, हंसराज, आराधना, जितेंद्र गौड़, अनुसूचित मोर्चा विनोद सोनकर, धीरज बाल्मिकी, किशन लाल सुदर्शन, संदीप पासवान, अवधेश सोनकर, राजू शर्मा, आनंद मिश्रा, अनुराग शर्मा आदि रहे।
