बरेली: ताइवान जाकर पढ़ेंगे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 10 छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 10 छात्र ताइवान में जाकर पढ़ाई करेंगे। सेंटर आफ एक्सीलेंस फॉर मल्टीलिंगुअल स्टडीज, मानविकी विभाग अध्यक्ष डॉ. अनीता त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय के साथ हुए करार के अन्तर्गत छात्र- छात्राओं को ताइवान में कई तरह की स्काॅलरशिप और वहां रहकर ताइवान कल्चर को समझने के बहुत से अवसर ताइवान सरकार उपलब्ध करवाती है।

इस सत्र में 10 छात्र-छात्राओं आद्या, अरुणिमा, दिव्यांशु, ज्योति, कृतिका, पारस, राहुल, सौरभ, विनीशा और विशाल का ताइवान जाकर मंदारिन भाषा पढ़ने के लिए चयन हुआ है। इन सभी छात्रों ने टीओसीएफएल ( टेस्ट ऑफ चाइनीज एज ए फोरेन लेंग्वेज) की परीक्षा उत्तीर्ण कर विदेश जाकर पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त की है। पिछले साल भी छह छात्रों ने 12 महीने ताइवान में रहकर पढ़ाई की थी। मंदारिन, जर्मन, स्पेनिश और फ्रेंच के एक साल के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 29 जुलाई तक होंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: सावन में भी झमाझम बारिश के आसार नहीं, जान लीजिए इसकी वजह

संबंधित समाचार