बरेली कॉलेज: बीए और बीएससी जीव विज्ञान की चौथी मेरिट जारी, आज ले सकेंगे प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रथम चरण में पंजीकृत छात्रों के कल तक होंगे प्रवेश

बरेली, अमृत विचार: बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष में बीए और बीएससी जीव विज्ञान की चौथी मेरिट जारी कर दी है। मेरिट में शामिल छात्रों को बुधवार को ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश लेना होगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रथम चरण में पंजीकृत छात्रों के प्रवेश 25 जुलाई तक कर सीट लॉक करने के निर्देश महाविद्यालयों को दिए हैं। इसके बाद द्वितीय चरण के प्रवेश होंगे।

कॉलेज की मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की चौथी मेरिट की कटऑफ सामान्य महिला 59.100-58.395, ओबीसी ओपन-60.577-59.395, महिला-59.315-58.849, एससी ओपन-49.898-44.284, महिला-44.172-41.309 रही है। वहीं बीएससी जीव विज्ञान की चौथी कटऑफ सामान्य महिला-70.648-70.188, ओबीसी ओपन-73.211-71.575, महिला-71.457-71.053, एससी ओपन-64.599-61.350, महिला-61.053-60.324 रही है।

अवंतीबाई महिला महाविद्यालय ने बीएससी जीव विज्ञान की दूसरी मेरिट की जारी
रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय ने बीएससी जीव विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। मेरिट में शामिल छात्राओं को 24 से 26 जुलाई तक सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक प्रवेश ले सकेंगी। छात्राओं को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए शैक्षिक और अन्य दस्तावेज की मूल और छायाप्रति लानी होगी। प्राचार्य के मुताबिक बीएससी जीव विज्ञान की अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 68.2 प्रतिशित, अन्य पिछड़ा वर्ग की 61.4 प्रतिशत और अनुसूचित जाति और जनजाति की 44.2 प्रतिशत रही है।

ये भी पढ़ें-बरेली: भाजपा के दो विधायकों ने नगर निगम के इंजीनियरों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरो

संबंधित समाचार