Etawah Crime: संदिग्ध हालात में बालक को घर में लगी गोली...पुलिस मामला संदेहजनक मानकर गहनता से कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में संदिग्ध हालात में बालक को घर में लगी गोली

इटावा, अमृत विचार। संदिग्ध हालात में बालक के पेट में गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल के परिजनों ने नामजदों पर रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला संदेहजनक मानकर गहनता से जांच कर रही है।                             

नगरिया सरवा गांव में मंगलवार शाम छह बजे अमर सिंह उर्फ दीपू बाथम के घर में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब गोली लगने से 11 वर्षीय अक्षय पेट में लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली के धमाके से घर में दौड़कर पहुंचे, हालत देख परिजन शहर में जेके हॉस्पिटल पहुंचे, गोली को चिकित्सक ने ऑपरेशन कर निकाल दिया है जिससे वह खतरे से बाहर बताया गया। 

एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ अतुल प्रधान, क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश मिश्र ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल साक्ष्य एकत्रित कराए। गहनता से जांच करते हुए लोगों के बयान दर्ज किए। घायल बालक के पिता ने चार नामजदों के विरुद्ध गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 

आसपास के लोगों  ने बताया कि अक्षय को गोली उसी के घर के अंदर लगी, परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए घायल को इलाज को लेकर चले गए थे। चिकित्सालय में बगैर पुलिस सूचना के इलाज करने से मना करने पर रात साढ़े 11 बजे पुलिस को गोलमोल सूचना दी।

घटना के आरोपी बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि गोली लगने से घायल बालक खतरे से बाहर है, मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है, तथ्यों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat News: लेदर फैक्ट्री के ईटीपी टैंक में गिरकर दो मजदूर की मौत...हंगामा, परिजनों ने मुआवजे की मांग की

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज