गोंडा: भुलभुलिया गांव में गिरा ड्रोननुमा उपकरण, मचा हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चॉपर की शक्ल मे दिख रहा उपकरण, जांच में जुटी पुलिस 

गोंडा, अमृत विचार। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुलभुलिया गांव में बाहर खेत मे बृहस्पतिवार की सुबह एक ड्रोननुमा उपकरण गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। इसके गिरने की आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए‌। यह डिवाइस ग्रामीणों के बीच कौतूहल का केंद्र बना है।

ड्रोननुमा यह उपकरण चॉपर की शक्ल में दिख रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस इस उपकरण को कब्जे में ले लिया है और इसके संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। देहात कोतवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह उपकरण यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- नेहा गुप्ता बनीं खमरिया की ग्राम प्रधान, निर्विरोध हुआ निर्वाचन 

संबंधित समाचार