गोंडा: शिक्षक संगठनों ने प्रदर्शन कर सीएम को संदर्भित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
गोंडा,अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के सामने सभा एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारी और शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा गीता त्रिपाठी को सौंपा।
जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने पुरानी पेंशन बहाल की करने, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन दिए जाने तथा जब तक यह संभव न हो सम्मानजनक मानदेय दिए जाने, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने, स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरल सुगम तथा शोषण मुक्त किए जाने, तदर्थ शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को विनियमित किए जाने, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21, 18, 12 को पुनः स्थापित जाने की मांग की।
महिला शिक्षकों को अनुमन्य अवकाश की सुविधा को अनिवार्य रूप से लागू करने की व्यवस्था करने, सामूहिक बीमा को पुनः लागू करने, कंप्यूटर व व्यवसायिक शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन दिए जाने तथा उन्हें पूर्णकालिक किए जाने, माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाने, 22 मार्च 2016 की राजाज्ञा से विनियमित शिक्षकों को सभी सुविधाएं नियुक्त तिथि के आधार पर दी जाने, शिक्षकों के सभी लंबित अवशेषों का भुगतान किया जाए, विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त शिक्षकों को विषय विशेषज्ञ के रूप में दी गई सेवा को पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा स्वीकार की जाने,1 अप्रैल 2005 के पूर्व नियुक्त विनियमित न हो पाए सेवानिवृत्ति तदर्थ शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की माँग किया।
जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने ज्ञापन पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि ज्ञापन में शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं जिसे माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा रहा है, शीघ्र समाधान होगा। जिला संरक्षक बृजेश द्विवेदी ने शिक्षक शिक्षकों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महासंघ के नेतृत्व में शिक्षकों के समस्याओं का समाधान पूर्व में किया गया है आगे भविष्य में भी कराया जाएगा।
प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए प्रधानाचार्य परिषद सदैव कंधे से कंधा मिलाकर संगठन का सहयोग प्रदान करता रहेगा। जिला मंत्री सहदेव सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और उसके समाधान के लिए शिक्षक संघ का आह्वान किया। धरने को इंद्रपाल सिंह उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, अफसर हसन संगठन मंत्री प्राथमिक शिक्षक, डॉ. पदमनाथ पांडेय, अखिलेश पांडेय, राजेश चंद्र पांडेयआदि ने भी संबोधित किया।
ये भी पढ़ें -राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ अब कहे जाएंगे ‘गणतंत्र मंडप’, ‘अशोक मंडप’
