गोंडा में बोले शिवपाल यादव- विभाजन कर रही योगी सरकार, लगाए यह बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बीजेपी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 

गोंडा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। नेम प्लेट विवाद पर पलटवार करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कोर्ट ने रोक लगा दी है। शिव पाल यादव ने कहा कि योगी सरकार समाज का विभाजन कर रही है।

सपा महासचिव ने प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार बढ़ा है। ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फैला है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से फेल है। शिवपाल ने केंद्र  सरकार पर भी हमला बोला। केंद्र सरकार की विदेश नीति को फेल बताते हुए शिवपाल ने कहा कि सरकार 10 साल से आतंकवाद नहीं रोक पाई है। उन्होने दावा किया कि इंतजार करिए,भाजपा भाजपा सरकार जल्द गिरेगी।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह के घर उनकी माता जी की तेरहवी संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने बजट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

शिवपाल ने कहा कि बजट‌ में किसानों को कुछ नहीं मिला। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बरबाद कर दिया। भाजपा सरकार को बेइमान बताते हुए उन्होने भर्ती परीक्षाओं में  बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक सभी परीक्षाओं में पर्चे लीक हुए हैं। शिवपाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पक्की है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत-बिस्किट लेकर जा रहा था घर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म