मानहानि मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, छावनी में तब्दील हुआ दीवानी न्यायालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही दीवानी न्यायालय पहुंचने वाले है। एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे। कोर्ट ने राहुल गांधी का बयान दर्ज करने के लिए 26 जुलाई की तारीख नियत है।

इस मामले में कोर्ट ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। राहुल की पेशी को लेकर पूरा दीवानी न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील है। बड़ी संख्या में कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेता गेट पर डटे है। दोनों पक्ष के अधिवक्ता  एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट में मौजूद है।

6

गौरतलब है कि बंगलुरु में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान बाजी की थी। जिसको लेकर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी कोआपरेटिव के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने 04 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें राहुल गांधी की जमानत पहले ही हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: पिकअप की ठोकर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रहीं ट्रेने

संबंधित समाचार