Share Market: आज मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। पिछले पांच सत्रों से इनमें गिरावट जारी थी। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 235.23 अंक चढ़कर 80,275.03 अंक पर पहुंच गया। 

एनएसई निफ्टी 86.6 अंक की बढ़त के साथ 24,492.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,605.49 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे। 

यह भी पढ़ें:-गोंडा: पिकअप की ठोकर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रहीं ट्रेने

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म