ओपी हत्याकांड: आधी रात मृतक के घर के बाहर घूमते दिखे संदिग्ध नकाबपोश, पुलिस ने ग्रामीणों संग खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। परसपुर के राजा टोला मोहल्ले के रहने वाले सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक हत्या के मुख्य आरोपी भाजपा सभासद उदयभान सिंह समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं बृहस्पतिवार की रात मृतक के घर के बाहर कुछ नकाबपोश संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए। नकाबपोशों को देखकर परिवार के होश उड़ गए‌। घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से नकाबपोश लोगों को खदेड़ा तो वह भाग निकले। सूचना मिलने पर सीओ करनैलगंज चंद्रपाल शर्मा ने शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले में मृतक की पत्नी नीलम सिंह ने अपने परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक सुरक्षा की मांग की है। 

सपा कार्यकर्ता रहे ओमप्रकाश सिंह की 18 जुलाई को दिनदहाड़े घर मे घुसकर हत्या कर दी गयी थी। इसका मुकदमा भाजपा सभासद उदयभान सिंह व उसके बेटों पर दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे मृतक ओमप्रकाश के घर के आसपास कुछ संदिग्ध लोग घूमते देखे गए‌ सभी ने चेहरों पर नकाब पहन रखा था इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी। इन नकाबपोश लोगों को देखकर नीलम ने शोर मचाया तो पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों ने सभी को भगाया। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। 

ये भी पढ़ें -बकाया मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर लगाया ये आरोप

संबंधित समाचार