शाहजहांपुर: मोटर का तार जोड़ते समय छात्र की करंट से मौत, धान की पौध में लगाना था पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/जैतीपुर, अमृत विचार। खेत पर बिजली मोटर का तार जोड़ते समय छात्र को करंट लग गया। खेत पर काम कर रहे पिता वह लोग चीख सुनकर कोठरी के पास पहुंचे, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। उम्मीद में उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर घटना के बारे में जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी सत्यपाल सिंह हिम्मतपुर गांव के नरेश के खेत पर काम करते हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे वह अपने बेटे 16 वर्षीय केसर सिंह को साथ मे लेकर नरेश के खेत पर काम करने के लिए गए थे। नरेश के खेत पर ट्यूबवेल लगा हुआ है। उसके खेत में धान की पौध लगी है। जिसमें पानी लगाने के लिए उसका बेटा कोठरी में मोटर का बिजली का तार जोड़ने के लिए गया। केसर सिंह बिजली का तार जोड़ रहा था, तभी अचानक उसको करंट लग गया।

उसकी चीख सुनकर पिता व अन्य लोग कोठरी में गए तो देखा कि वह बेहोशी की हालत में पड़ा है। लोगों ने बिजली का तार काटकर सप्लाई बंद कर दी। परिवार वाले उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने केसर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक केसर सिंह रघुराज सिंह इंटर कालेज खेड़ा बझेड़ा में कक्षा 10 का छात्र था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके छोटे भाई का नाम लालू है। उसकी बहन केशकली तथा मां का नाम सीमा देवी है। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: रोजगार सेवकों का भड़का गुस्सा...कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, जानिए मांगें

संबंधित समाचार