अयोध्या: 35 गांवों में 10 घंटे से अधिक गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में परेशान हुए ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। दर्शन नगर से विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद को आने वाली 33 के केवीए लाइन शुक्रवार रात करीब दो बजे खराब हो गई। जिसके चलते इस उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हुए। गंगौली राजेश पाठक, कपिल सिंह, सुरेश तिवारी, बजरंग पांडे,रामसूरत तिवारी बताते हैं कि बीती रात 2:00 बजे बिजली चली गई। 

इतनी भीषण गर्मी में बिजली चले जाने के बाद रात भर जीना दुभर हो गया। पावर हाउस से लेकर लाइनमैन तक को फोन लगाया गया। विद्युत कर्मी केवल यही जवाब देते रहे की 33 केवीए लाइन में खराबी आ गई है सुबह ठीक करने के बाद लाइन चालू होगी। 

खानपुर के राघवेंद्र तिवारी, अजय तिवारी, जितेंद्र तिवारी बताते हैं कि इस समय अक्सर लाइन खराब हो जाती है 10 -10 मिनट पर बिजली कट रही है, जबकि भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। विद्युत केंद्र के अवर अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि 33 केवीए लाइन में रात में खराबी आ गई थी। उसे ठीक करा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics 2024: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन, सिंधू और शरत ने थामा तिरंगा

संबंधित समाचार