बरेली: आईएमए की क्लिनिक मीट, स्ट्रोक और रेनल रिप्लेसमेंट को लेकर किया मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमए की ओर से गुरुवार देर रात न्यूरोरडियोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी पर क्लिनिक मीट का आयोजन हुआ, जिसमें स्ट्रोक एवं रेनल रिप्लेसमेंट थेरेपी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

आईएमए सभागार में आयोजित मीट में कई वक्ताओं ने न्यूरोरडियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी पर अनुभव साझा किए। इंटरवेंशनल न्यूरोरडियोलॉजी इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरोसइनेस के निदेशक डॉ. गौरव गोयल ने स्ट्रोक और नेफ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट मेडिसिन एंड यूरोलॉजी इंस्टिट्यूट के एसोसिएट कंसलटेंट डॉ. अंकुर मित्तल ने रेनल रिप्लेसमेंट थेरेपी की भूमिका एवं उनके समाधान के महत्व पर चर्चा की।

इस दौरान अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, सचिव डॉ. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निकुंज गोयल, उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमारी मित्तल, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. राम सिंह कुशवाहा, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. विद्यानन्द झा, अभिजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार