बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप, पति समेत तीन पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के बोझिया गांव निवासी एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोझिया निवासी जीतू देवी (25) विनोद कुमार की शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके वालों को दी गई, जो लखीमपुर खीरी जिले के खमहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम समदहा के रहने वाले हैं। 

सूचना पर मृतक महिला की मां छम्मी देवी और भाई उसके घर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के मां की तहरीर पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-IND vs SL T20 2024: भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हराया, श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई

संबंधित समाचार