Auraiya: बिग बॉस में 35 दिनों का सफर तय करने के बाद बाहर हुई शिवानी कुमारी...आंख से छलके आंसू, Social Media में छिड़ी वॉर
फैंस बोले साजिश के तहत शिवानी को किया गया बाहर
औरैया, अमृत विचार। बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट रही शिवानी कुमारी को बीती रात बिग बॉस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिसे शिवानी के फैंस शिवानी साजिश के तहत बिग बॉस से बाहर निकालने की बात कर रहे है। शिवानी को लेकर सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ी हुई है।
औरैया जिले के छोटे से गांव अरियारी से अपनी देशी भाषा व देशी अंदाज के कारण निकल कर मुंबई बिग बॉस OTT 3 में पहुंची शिवानी कुमारी को शनिवार की रात बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिससे उनके फैंस बिग बॉस के लिए काफी नाराज नकार आ रहे है और शिवानी को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही वॉर छिड़ी हुई है। वहीं फैंस का कहना साजिश के तहत शिवानी को बाहर किया गया।

शनिवार को बिग बॉस ओटीटी 3 से शिवानी कुमारी को बाहर निकालने के बाद उनके फैंस शिवानी को एक साजिश के तहत बाहर निकालने की बात कहते नजर आ रहे है। शिवानी के लिए सोशल मीडिया पर चूड़ी वार में उनके फैंस यह भी कहते नजर आ रहे है कि वह एक दलित की बेटी है और उसे जानबूझकर बाहर किया गया है।
बिग बॉस ने फैंस की जगह अंदर वालों से ही कर दी वोटिंग
शिवानी के एक फैंस ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि बिग बॉस ने साजिश के तहत इस बार नॉमिनेट हुए सदस्यों की वोटिंग बिग बॉस के घर में ही रहने वालों से करा दी। जिसके चलते शिवानी को बाहर निकाला गया है, नहीं तो टॉप 3 में शिवानी का पहुंचाना तय था।

घर से निकलते समय लवकेश व विशाल से चिपटकर रोती नजर आईं थी शिवानी
एविकटेड होने के बाद जब अनिल कपूर ने उनसे घर से निकलने के लिए बोला तो शिवानी सबसे पहले लवकेश कटारिया और विशाल पांडेय से चिपटकर खूब रोई। पूरे गेम में सिर्फ यही दोनों ऐसे थे जो शिवानी कुमारी का समर्थन कर रहे थे।
विशाल ने भी एविकटेड होने के बाद शिवानी के साथ की फोटो की शेयर
शिवानी ने एविकटेड होने के बाद एक्स पर पहली पोस्ट करते हुए लिखा कि " आप सभी ने मुझे बिग बॉस में सपोर्ट और प्यार दिया ,आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया, आप सभी के सपोर्ट की वजह से मैंने बिग बॉस में 35 दिनों का सफर तय किया, आप सभी ने मेरे लिए वोट किया, आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
गांव में पसरा सन्नाटा
शिवानी के बिग बॉस से एविकटेड होने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के अनुसार उनके समर्थक अब जी सिनेमा को अनसब्सक्राइब व अनइंस्टॉल करते नजर आ रहे है।
