लखीमपुर खीरी: सड़क पर पानी के तेज बहाव में बहा बाइक सवार, पत्नी भी गिरी...फिर ऐसे बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पलिया-भीरा के बीच गांव प्रेमनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 731 पर बह रही शारदा नदी की तेज धार से निकलते समय एक युवक बाइक समेत बह गया। इस दौरान बाइक चालक की पत्नी भी पानी में गिर गई। गनमीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने पानी में कूदकर किसी तरह से उनको और उनकी बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं हादसे के बाद प्रशासन और सख्त हो गया। जिसके बाद पानी में होकर गुजर रहे बाइक सवारों पर भी रोक लगा दी है। 

जानकारी के मुताबिक, गांव भीरा निवासी जनवरी सिंह राना रविवार को अपनी पत्नी और खाने-पीने का कुछ सामान लेकर बाइक से पलिया आ रहा था। रास्ते में शारदा पुल और अतरिया गांव बीच प्रेमनगर के पास सड़क पर बह रहे शारदा नदी के तेज प्रवाह वाले पानी में बाइक निकालते समय वह बाइक समेत गिरकर पत्नी सहित बहकर डूबने लगा। जिसे देखकर वहां मौजूद कुछ युवक पानी में कूद गए और बामुश्किल उन्हें बाहर निकाला।

उसके बाद कुछ रुपए लेकर बाइक भी गहरे पानी से निकाल दी। इसकी जानकारी जब तहसील प्रशासन को मिली तो एसडीएम पलिया ने पुलिस को पानी में बाइकों के निकलने पर भी प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने पलिया-भीरा रूट पर पानी कम होने तक यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: ढखेरवा पुल से अज्ञात शख्स ने शारदा नहर में लगाई छलांग, दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ शव

संबंधित समाचार