प्रतापगढ़: शिक्षा के साथ सामाजिक जीवन के दायित्वों का बोध कराते हैं शिक्षक- न्यायमूर्ति अनीश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तुलसी सदन हादीहाल में आयोजित हुआ गुरुवंदन समारोह

प्रतापगढ़, अमृत विचार। सामाजिक एवं संवैधानिक जागरूकता समिति अवनि ट्रस्ट के तत्वावधान में तुलसी सदन हादीहाल में रविवार को गुरुवंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गुरुजनों का पांव पखार कर अर्थात चरण धोकर और अंगवस्त्र से का सम्मानित किया गया। प्रबुद्धजनों ने समाज में शिक्षकों के योगदान की महत्ता बताई।

WhatsApp Image 2024-07-28 at 20.54.16_7695225e

मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल पढ़ाई के लिए ही नहीं होती, बल्कि वह बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना का विकास भी करना होता है। शिक्षक किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक जीवन के दायित्वों का बोध कराते हैं।

उन्होंने कहा कि एक छात्र शिक्षक से बहुत कुछ सीखता है। समारोह के आयोजक नई दिल्ली बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक पांडेय ने शिक्षक व शिक्षक नेता रमाशंकर शुक्ल, सुरेंद्र प्रसाद पांडेय, गणितज्ञ पं. विश्वनाथ मिश्र स्नेही, अखिलेश पांडेय, ललित मिश्र सरस, विनोद सिंह, लक्ष्मी मिश्रा सहित बड़ी संख्य में गुरुजनों का चरण धोकर,तिलक लगाया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि वह जो कुछ भी हैं, गुरुजनों की बदौलत हैं। संयोजक डा. सौरभ पांडेय ने कर्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2024-07-28 at 20.54.54_68555cee

अपर महाधिवक्ता कुलदीपपति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक सूर्य की भांति अपने शिष्य को प्रकाशित करने का काम करता है। संघ के विभाग प्रचारक प्रवेश ने कहा कि राष्ट्र जीवन में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव विक्रांत यादव ने कहा कि शिक्षक का सम्मान सर्वोपरि होता है। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्चतम न्यायालय में स्थाई अधिवक्ता अंकुर प्रकाश ने गुरुओं की महत्ता बताई । वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने भी सम्बोधित किया। संचालन सत्य प्रकाश पांडेय एवं प्रो.पीयूष कांत शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

अध्यक्षता कर रहे मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी शिक्षक को मिलने वाला सम्मान उसके कर्तव्य और दायित्व को बढ़ाता है। इस अवसर पर डा. सुनील श्रीवास्तव,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय सिंह,पंकज तिवारी, संजय तिवारी,रामानंद मिश्र,शिशिर खरे, अजय पाण्डेय, सुरेंद्र प्रसाद पांडेय,अनुराग, नीतेश खंडेलवाल,राजेश पांडेय, मनीष केसरवानी,रमेश पटेल आदि व्यवस्था में लगे रहे।

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़: पेट्रोल समझकर चोरी का डीजल डालने से बंद हुई बाइक, युवकों को ग्रामीणों ने बांधकर पीटा

संबंधित समाचार