Paris Olympics 2024 : मनु भाकर और सरबजोत सिंह साधेंगे ब्रॉन्ज पर निशाना, रमिता जिंदल बाहर
शेटराउ। भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी।
भारत को मनु भाकर ने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था। मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका 30 जुलाई को कोरियाई खिलाड़ियों से होगा।
10m Air Rifle Final
— SAI Media (@Media_SAI) July 29, 2024
Ramita Jindal puts up a fighting show as she finishes 7th in the final with a score of 145.3.
Kudos to the shooter for her performance at the #Paris2024Olympics. pic.twitter.com/5umMWXSLxL
रमिता जिंदल का टूटा सपना
वहीं भारत की रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रही। बीस वर्ष की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145 . 3 स्कोर किया। वह दस शॉट के बाद सातवें स्थान पर थी जब एलिमिनेशन शुरू हुआ। इसके बाद उसने 10 . 5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया और नॉर्वे की हेग लीनेट डस्टाड बाहर हो गई। अगले शॉट पर रमिता बाहर हुई । रविवार को क्वालीफिकेशन में वह पांचवें स्थान पर रही थी। हांगझोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को घरेलू ट्रायल में हराकर पेरिस का टिकट कटाया था।
ये भी पढे़ं : Paris Olympics 2024 : लक्ष्य सेन की पहली जीत क्यों नहीं की जाएगी काउंट? सात्विक-चिराग का मैच भी रद्द
