सुल्तानपुर: कादीपुर बार के दिनेश अध्यक्ष तो अखिलेश बने सचिव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादीपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव 

कादीपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन कादीपुर के चुनाव में दिनेश प्रताप शुक्ल अध्यक्ष एवं अखिलेश उपाध्यक्ष सचिव चुने गए। सोमवार को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश प्रताप शुक्ल को कुल पड़े 356 पड़े मतों में से 114 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिनिधि आदर्श कुमार सिंह को 98 मत और बद्री प्रसाद सिंह को 75 मत एवं रामदेव यादव को 56 मत प्राप्त हुए। यमुना प्रसाद मिश्र को नौ मत प्राप्त हुए। चार मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार दिनेश प्रताप शुक्ला ने 16 मतों से अपने निकटतम  प्रतिद्वंदी आदर्श कुमार सिंह को हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

वहीं सचिव पद पर अखिलेश उपाध्याय को 159 एवं मंगल प्रसाद तिवारी को 123 और सुनील कुमार पांडेय को 74 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अखिलेश उपाध्याय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंगला प्रसाद तिवारी को 36 मतों से शिकस्त देते हुए सचिव का पद हथिया लिया। अशोक कुमार उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरिश्चंद्र व बृजेंद्र प्रताप सिंह मध्य उपाध्यक्ष और संजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संजय कुमार सिंह प्रथम सह सचिव कल्याण निधि, जय कृष्णा पांडे सह सचिव प्रशासन तथा संजय कुमार सह सचिव पुस्तकालय निर्विरोध रूप से चुने गए। 

कोषाध्यक्ष के पद पर गिरधारी लाल वर्मा एवं ऑडिटर के पद पर गजेंद्र प्रसाद पाल, सह ऑडिटर शेष नारायण तिवारी एवं अवनीष कुमार सिंह तथा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए विजय बहादुर सिंह, इंद्रजीत वर्मा, विनोद कुमार यादव ,राकेश कुमार यादव, जनार्दन प्रसाद मिश्र, रमेश प्रकाश सिंह एवं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए विजय प्रकाश उपाध्याय, सत्य प्रकाश दुबे ,विकास शुक्ल, अंकित पांडे, अतुल मिश्र निर्विरोध रूप से चुने गए।

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर: गहमागहमी के बीच बार चुनाव में पड़े 92.75 प्रतिशत वोट, कल होगी मतगणना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म