Kanpur: सीयूजीएल ने खोद दिया 20 फिट चौड़ा गड्डा, पार्षद ने रुकवाया काम, कंपनी पर अधिकारियों ने ठोका इतने लाख का जुर्माना...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में रोक के बावजूद खोदाई कार्य जारी है। सोमवार को सीयूजीएल ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर डबल पुलिया चौराहे के पास 20 फीट चौड़ा गड्ढा खोद दिया। अवैध रूप से खोदाई की सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद नीरज कुरील मौके पर पहुंचे खोदाई कार्य का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने काम रुकवाकर नगर निगम अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया। पार्षद के विरोध को देखते हुये नगर निगम ने सीयूजीएल पर रोकने बावजूद खोदाई कार्य करने पर 4.16 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इसके साथ ही बैरीकेटिंग कर गड्ढे को कवर करने के निर्देश दिये।

पार्षद नीरज कुरील ने बताया कि उनके वार्ड में बिना अनुमति के सीयूजीएल ने खोदाई की है। भदौरिया पेट्रोल पंप के पास सीएनजी पंप के लिये 20 फीट का गड्ढा खोद दिया। इससे नहर के बगल में बस्ती की ओर जाने वाला मार्ग पर यातायात ठप हो गया। पार्षद ने आरोप लगाते हुये कहा कि नगर निगम ने वार्ड 30 में खोदाई की अनुमति दी थी। 

लेकिन, सीयूजीएल ने उनके वार्ड में गड्ढा खोद दिया। बरसात में खोदाई पर रोक के बावजूद कंपनी काम कर रही थी जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत है। पार्षद ने कहा कि अगर बारिश हुई तो कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नगर निगम जोन 6 के जेई संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि सीयूजीएल को पाइप लाइन डालने की अनुमति तो दी गई थी लेकिन, वह लैप्स हो गई।

इसके बावजूद सीयूजीएल खोदाई कार्य कर रहा था। पार्षद की शिकायत पर मौके पर पहुंचे और कार्य को रुकवाने के साथ ही चारों ओर से बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश दिये हैं। संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि सीयूजीएल पर अवैध खोदाई कार्य करने पर 4,16,304 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मेरठ की टीम को हराकर टीएसएच कानपुर ने जीता बास्केटबॉल लीग का पहला मैच; इतने प्वांइट्स के अंतर से हासिल की जीत...

 

संबंधित समाचार