हरदोई: झाड़ियों में मिला छात्रा का शव, चेहरे पर चोट के निशान, रेप के बाद हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंखों और होंठ पर ज़ख्म,रेप के बाद हत्या किए जाने लगाई जा रहीं हैं अटकलें

हरदोई। घर से खेत पर चारा लेने गई छात्रा का शव घर से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर प्राथमिक स्कूल के पास झाड़ियों में पड़ा देखा गया, उसकी दोनों आंखों और होंठ पर जख्म होने से रेप के बाद हत्या किए जाने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने वहां पहुंच कर पड़ताल की। हालांकि, फील्ड यूनिट की टीम जांच कर रही है।

बताया गया है कि साण्डी थाने के कुंदरौली सादिकपुर निवासी महेश पाल की 16 वर्षीय पुत्री मालती पाल हसौंलिया के एसएमडी इण्टर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। सोमवार की शाम को मालती खेत पर चारा लेने गई हुई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो घर वाले उसकी तलाश करने लगे। उसी बीच घर से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर प्राथमिक स्कूल के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा हुआ देखा गया। दोनों आखों और होंठ पर ज़ख्म होने और उसका हुलिया देख कर पहले रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही गई। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। 

एसपी नीरज कुमार जादौन और एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार के अलावा सीओ बिलग्राम कुंदरौली सादिकपुर पहुंचें। पुलिस अफसर पड़ताल कर रहें है। वहीं फील्ड यूनिट को जांच के लिए बुलाया गया है। एसपी जादौन का कहना है कि हर एक पहलू से जांच की जा रही है, जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

डाक्टरों के पैनल और वीडियो ग्राफी के साथ होगा पोस्टमार्टम
साण्डी थाने के कुंदरौली सादिकपुर की छात्रा की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जाएगी। इस बारे में एसपी जादौन ने बताया है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को अपने कब्ज़े में ले लिया है। डाक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गईं
एसपी जादौन ने कहा है कि कुंदरौली सादिकपुर की रहने वाली मालती की मौत के मामले में पूरी यह तक जाने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई है। बनाई गई टीमों को रवाना कर दिया गया है। फिलहाल उसके घर वालों से मालती से जुड़ी ज़रूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उसके अलावा  उसकी सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- हरदोई: रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिली भोपाल की युवती, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार