हरदोई: शाहाबाद में बड़ा सड़क हादसा-तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने तीन को रौंदा, एक की मौत-दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। अल्लाहपुर में हाईवे पर दिल्ली से आ रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने तीन लोगों को रौंद दिया जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिन्हें सीएचसी भेजा गया। एक घायल को गंभीर हालत होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहपुर इबनेजेइ निवासी राज बहादुर 62 वर्ष पुत्र टुंडे लाल प्रतिदिन की भांति गल्ला खरीदने के लिए सड़क के किनारे सुबह तकरीबन 8 बजे बैठे हुए थे। इसी दौरान दिल्ली से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डबल डेकर बस ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस की चपेट में मोहल्ले के अतुल 26 वर्ष पुत्र मिथलेश भी आ गया जो अपने चबूतरे पर खड़ा था।  इसके अतिरिक्त बाजार जा रहे लालाराम 50 वर्ष पुत्र राजाराम निवासी अल्लाहपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल लोगों को सीएचसी लाया गया। जहां से लालाराम को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बस के चालक को हिरासत में ले लिया। 

ये भी पढ़ें -jharkhand train accident : अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर तंज, कहा-ये हर चीज में बनाना चाहती हैं रिकॉर्ड

संबंधित समाचार