'हमारे खिलाड़ियों ने हमें गौरवान्वित किया', पीएम मोदी ने मनु भाकर-सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाजों मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। चियर्स फॉर भारत। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट के साथ मनु भाकर और सरबजोत सिंह की निशाना लगाते हुए फोटो भी साझा की।
Our shooters continue to make us proud!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2024
Congratulations to @realmanubhaker and Sarabjot Singh for winning the Bronze medal in the 10m Air Pistol Mixed Team event at the #Olympics. Both of them have shown great skills and teamwork. India is incredibly delighted.
For Manu, this… pic.twitter.com/loUsQjnLbN
उल्लेखनीय है कि आज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। पेरिस ओलंपिक में यह भारत के लिए दूसरा पदक है। दोनों ही पदक निशानेबाजी स्पर्धा से आये है।
