Sambhal News: डीएम के छापे में खुले नगर पालिका में चल रहे बदइंतजामी के खेल...छह के खिलाफ FIR, इनमें भी फर्जीवाड़े का अंदेशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच घंटे से नगर पालिका में दस्तावेज खंगाल रहे डीएम

संभल, अमृत विचार। डीएम ने नगर पालिका में औचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल की तो डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। शासकीय धनराशि के गबन में एजेंसी के प्रतिनिधि व मैनेजर समेत छह के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वहीं डीएम ने सरकारी कर्मचारियों की जगह प्राइवेट लोगों का द्वारा ड्यूटी करने व कई कर्मचारियों द्वारा उम्र में फर्जीवाड़ा करने जैसी कई अनियमितताऐं पकड़ी। दर्जनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।

डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने बुधवार को सुबह करीब 8 बजे अचानक संभल नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की। कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की तो दर्जनभर बाहरी लोग सफाई कर्मियों के स्थान पर काम करते मिले उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

डीएम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी के कार्य को लेकर करीब चार घंटे तक गहनता से जांच पड़ताल कराई तो शासकीय धनराशि के गबन का खेल खुल गया। पालिकाध्यक्ष आशिया मुशीर को भी बुला लिया गया।

डीएम के निर्देश पर लिपिक स्वास्थ्य विभाग हरीश कुमार ने कोतवाली में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी श्री बालाजी स्टील एंड बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स के अधिकृत प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता, उदित, मैनेजर अंकुश, सुपरवाइजर शारिक व इंतजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कहा है कि एजेंसी ने जून का मानदेय जिन कर्मचारियों को दिया उनकी सूची मुहैया कराई। जिसमें 246 कर्मचारी शामिल रहे लेकिन डीएम, एडीएम, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नायब तहसीलदार, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कर्मचारियों का मिलान किया तो 148 कर्मचारी मिले।

जिससे प्रतीत हुआ कि एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराई सूची फर्जी है। जो धनराशि नगर पालिका द्वारा एजेंसी के खाते में अंतरित की जा रही है वह कर्मचारियों को प्रदत्त नहीं की जा रही।

शासकीय धन का भी गबन किया गया। कर्मचारियों को पैसे के साथ-साथ पीएफ भी जमा नहीं किया जा रहा। नगर पालिका द्वारा एजेंसी को जो वाहन उपलब्ध कराए गए वह जर्जर कर दिए गए। कहा कि एक जून 2020 को जो अनुबंध किया गया था, उसका पालन नहीं किया जा सका। वहीं व्हाट्सएप के माध्यम से सुपरवाइजरों को गलत तथ्य भी प्रकाशित किए गए।

ये भी पढ़ें- Sambhal Crime: महिला के बाद अब पुरुष का पड़ा मिला शव...इलाके में फैली सनसनी, लगाए जा रहे ये कयास

संबंधित समाचार