Unnao News: मादक पदार्थ की तस्करी में कोर्ट ने दो को सुनाई सजा...कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक को 15 और दूसरे को मिली 10 साल की सजा

उन्नाव, अमृत विचार। मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इनमें एक को 15 साल की सजा के साथ 1.50 लाख जुर्माना व दूसरे को 10 साल की सजा व एक लाख जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं।

सोहरामऊ पुलिस ने 19 सितंबर-2015 को आशु पुत्र अमरजीत सिंह निवासी करेहटा सोहरामऊ व विनीत जायसवाल पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी शाह मोहम्मदपुर अपइया थाना नगराम जिला लखनऊ को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 50 किलो गांजा बरामद किया था। दोनों गांजा की तस्करी कर उसे बेचने का काम करते थे। 

पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर 20 सितंबर-2016 को जेल भेज दिया था। आईओ भजनलाल ने जांच के बाद दोनों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर 17 नवंबर-2015 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। 

मुकदमें की अंतिम सुनवाई के बाद एडीजे ममता सिंह ने शासकीय अधिवक्ता मनीष व विनय प्रकाश शुक्ला की दलीलों व प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर विनीत को 15 साल की सजा के साथ 1.50 लाख रुपया जुर्माना व आशु को 10 साल की सजा व एक लाख के जुर्माने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल...सीनियर ने जूनियर छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, खाने को लेकर बताया जा रहा विवाद

संबंधित समाचार