जौनपुर: धारदार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र स्थित ग्राम पुरागंभीरशाह में बीती रात सोते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम वासी ओम प्रकाश मिश्रा पुत्र स्व. राजपति मिश्रा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया गया है। घटना की जानकारी  आज बुधवार की सुबह होने पर परिवार में कोहराम मच गया। हत्याकांड की खबर थाना इलाका को मिलने पर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया साथ ही तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

हत्याकांड के संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने जारी अपने बयान में बताया है कि बीती रात लगभग 9.30 बजे रात्रि में ओमप्रकाश मिश्रा अपने नये मकान जो गांव से थोड़ा बाहर बना है पर सोने के लिए गये और सुबह उनकी लाश वहीं चारपाई पर पड़ी मिली हत्यारे ने धारदार हथियार से उनके उपर हमला किया फिर गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की खबर बुधवार की प्रातःकाल मृतक के परिजनों ने दिया तो तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक का दावा है कि जल्दी हत्यारा सलाखों के पीछे पहुंच जायेगा। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद की रंजिश मान रही है लेकिन अभी स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। छानबीन के बाद स्थित को स्पष्ट करने के पक्ष में है। इस हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना-उमस भरी गर्मी से मिली राहत-Video

संबंधित समाचार