बरेली: सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, लॉकअप तक पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर क्षेत्र की एक किशोरी के प्रेम संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से हो गए। रविवार को युवक किशोरी को लेकर चला गया। लड़की की मां ने थाना सुभाष नगर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को …

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर क्षेत्र की एक किशोरी के प्रेम संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से हो गए। रविवार को युवक किशोरी को लेकर चला गया। लड़की की मां ने थाना सुभाष नगर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गन्ना मिल के सामने से पकड़ लिया। वहीं किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

सुभाष नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को अंकित नाम का लड़का प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर रविवार को अपने साथ ले गया था। इसके बाद सोमवार को सुभाष नगर पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को सुभाष नगर पुलिस ने गन्ना मील के पास से ही किशोरी का बरामद कर लिया है।

इसके साथ ही आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया है जो किशोरी के पड़ोस का ही रहने वाला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अंकित घर के बाहर क्रिकेट खेलता था। इसी दौरान किशोरी और उसने एक-दूसरे को देखा था। इसके बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।

संबंधित समाचार