Farrukhabad Crime: महिला बनकर आए हमलावर ने बीआरसी कार्यालय में तैनात शिक्षक को मारी गोली...पुलिस ने शुरू की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ने डाक्टर केएम द्विवेदी अस्पताल पहुंच घायल के हालचाल जाने

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कमालगंज बीआरसी कार्यालय में तैनात अध्यापक को महिला के भेष में आए हमलावर ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बीआरसी कमालगंज में तैनात विश्राम सिंह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उसी समय महिला के भेष में आए हमलावर ने उनके पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल विश्राम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

डॉक्टरों ने कानपुर के अस्पताल में रेफ कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: सपा के पूर्व विधायक Irfan सोलंकी की बढ़ती जा रही मुश्किलें...ED की टीम ने इरफान से जुड़े लोगों के यहां की छापेमारी

संबंधित समाचार