बरेली: मेयर और डीएम ने किया नगर निगम के नए भवन का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मेयर डा. उमेश गौतम और जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को नगर निगम के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से भवन निर्माण के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से कार्य हो रहा है। लेटलतीफी के कारण …

बरेली, अमृत विचार। मेयर डा. उमेश गौतम और जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को नगर निगम के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से भवन निर्माण के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से कार्य हो रहा है। लेटलतीफी के कारण भवन निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

मेयर ने कहा कि कार्य देरी से होने पर बजट बढ़ जा रहा है। इसका ध्यान देना होगा कि कार्य समय से पूरा हो जाए। भवन निर्माण में गुणवत्ता पर खास ध्यान देना होगा। अगर खराब सामग्री का मामला पकड़ में आया तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में कार्य को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए ताकि नए वर्ष में निगम के सभी कार्यालय शिफ्ट किए जा सकें। इसी तरह महापौर ने दोपहर में शहर के सुरेश शर्मा नगर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसवी इंटर कॉलेज में बैठक कर लोगों से जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सुरेश शर्मा नगर एक आदर्श कॉलोनी बनाए जाने का प्रयास होना चाहिए। लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक हो, इसको देखते जोनल कार्यालय की स्थापना की गई है। इस दौरान सुरेश शर्मा नगर के कालोनाइजर प्रेम प्रकाश शर्मा, साकेत सुधांशु शर्मा, सुनील शर्मा, पार्षद मुकेश मेहरोत्रा सभासद, पंकज गंगवार, मोहन स्वरूप, सर्वेश कुमार, प्रदीप गंगवार, सौरभ शर्मा, राकेश कुमार, जितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हजियापुर में अब नहीं होगा जलभराव
जलभराव की समस्या से जूझ रहे हजियापुर के लोगों को अब आने वाले समय में इस समस्या से निजात मिल जाएगी। मंगलवार को मेयर डा. उमेश गौतम और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने सम्बेल पंप का शिलान्यास किया। 14वें वित्त से बनने वाले 16 एमएलडी की क्षमता वाले पंप से बरासत के दिनों में काफी राहत मिली क्योंकि अभी तक हजियापुरमें हल्की बारिश के दौरान ही मोहल्ले में पानी भर जाता था। मेयर ने कहा कि इससे करीब 70 से 80 हजार की आबादी को फायदा होगा।

संबंधित समाचार