Auraiya Suicide: पत्नी की मौत के गम में पति ने खाया जहर...मौत, साथ मर न सके...दोनों का शांति हवन एक साथ जरूर होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्नी की मौत के गम में पति ने खाया जहर

औरैया, अमृत विचार। कुदरकोट थानाक्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी शैलेंद्र शाक्य पुत्र महिपाल सिंह 30 वर्ष ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सात दिन पहले 25 जुलाई को पत्नी ज्योति की भी मौत हो चुकी थी।  

पत्नी ज्योति की मौत के बाद पति शैलेंद्र गुमसुम रहकर लोगों से कहने लगा कि साथ मर न सके तो दोनों का शांति हवन एक साथ जरूर होगा। शुक्रवार को पत्नी का शांति हवन होना था, इसी दौरान मंगलवार दोपहर को शैलेंद्र ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर एक डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।  

इसी दौरान शैलेंद्र ने मंगलवार रात दोबारा जहर को खा लिया, जिसके बाद शैलेंद्र की मौत हो गई। जैसे ही सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो उनमें में कोहराम मच गया। बुधवार को  दोपहर परिजनों द्वारा शैलेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शैलेंद्र कुदरकोट क्षेत्र में ही चालक था। उसके तीन छोटी बेटियां है, जिनमे एक बेटी छह माह की है। परिजनों समेत गांव के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के गुर्गे गैंगस्टर शौकत अली का 1.36 करोड़ का पेंट हाउस कुर्क...पुलिस ने मुनादी कराकर की कार्रवाई

 

संबंधित समाचार