प्रयागराज : विवादित बयान को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ याचिका दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश के वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ उनके विवादित बयान को लेकर एक याचिका दाखिल की गई है। बीते 14 जुलाई को दिए गए अपने बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि पार्टी संगठन सरकार से बड़ा होता है। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई, जिसकी वजह से उनके संवैधानिक पद की पवित्रता और अखंडता पर सवाल उठ रहे हैं। 

याचिका में यह तर्क दिया गया है कि उक्त बयान उनके पद की गरिमा को कम करता है और राज्य सरकार की पारदर्शिता और शुद्धता पर भी संदेह उत्पन्न होता है। बयान पर भाजपा, प्रदेश के राज्यपाल और चुनाव आयोग द्वारा कोई प्रतिक्रिया या खंडन ना होना मामले को जटिल और गंभीर चिंता का विषय बनाता है। अधिवक्ता मंजेश कुमार यादव द्वारा दाखिल याचिका में उपमुख्यमंत्री के आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख करते हुए कहा गया है कि वर्तमान पद से पहले उन पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती मामले में सरकार और आयोग से जवाब तलब

संबंधित समाचार