उन्नाव में भूमाफियाओं की बड़े भूभाग पर नजर...खाली पड़ी सैकड़ों बीघा जमीन में लग सकते हजारों पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खाली पड़ी सैकड़ों बीघा जमीन में लग सकते हजारों पौधे

उन्नाव, सोहरामऊ, (रंजन बाजपेई)। पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से सरकार ने सूबे में करोड़ों पौधों का रोपण कराने का लक्ष्य रखा था। मंशा के अनुरूप उन्नाव में भी करीब 59 लाख पौधों का रोपण हुआ। लेकिन, विभागीय उदासीनता व देखरेख ढंग से न होने से वर्ष-2023 में लगाए गए सैकड़ों पेड़ सूखक़र खत्म हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार की मंशा साफ है लेकिन सरकारी तंत्र के लापरवाह होने से सरकार का यह सपना पूरा होना इतना आसान भी नहीं है। 

एससीआर में उन्नाव के शामिल होने के बाद ज़िले का विकास सरपट दौड़ेगा। हसनगंज तहसील क्षेत्र के सोहरामऊ क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो रहा है। यहां करीब 200 वेयर हाउस बनने हैं। जिसके लिए तेजी से ज़मीनों का अधिग्रहण भी किया जा रहा है। लेकिन इन सब के बीच हम अपना भविष्य खतरे मे डालते जा रहा हैं। 

यहां जितनी तेजी से पेड़ों की कटान की जा रही है उतनी सजगता से उनका रखरखाव नहीं किया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि सोहरामऊ में करीब 940 बीघा ज़मीन सीलिंग की खाली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस ज़मीन को कई बार कब्जामुक्त करवाया गया। 

प्रदूषण विभाग ने पूर्व में यहां हजारों पेड़ लगवाए थे। लेकिन, सही देख रेख न होने से सभी पेड़ सूख गए। इसके बाद पूर्व एएसपी शशि शेखर सिंह ने भी यहां करीब 100 बीघे मे हजारों पौधों का रोपण करवाने का दावा किया था। लेकिन उनके तबादले के साथ वह दावा कोरा ही साबित हुआ। 

सोहरामऊ मे बढ़ते विकास को देख जहां एक ओर रोजगार का अभाव खत्म हुआ है वहीं पेड़ों की कटान से भविष्य में पर्यावरण असंतुलित होने का भी भय लोगों के दिलों में घर क़र रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोहरामऊ क्षेत्र में सीलिंग की करीब 940 बीघा ज़मीन है। 

बार-बार इस जमीन पर भूमाफियाओं की नजर मंडराती रहती है। दो बार इसे कब्जामुक्त भी करवाया जा चुका है। प्रशासन को इस खाली ज़मीन पर अधिक से अधिक पौधे लगवाने चाहिए। जिससे इस सरकारी भूमि व पर्यावरण दोनों को सुरक्षित किया जा सकता है। 

बोले एसडीएम… 

एसडीएम हसनगंज रामदेव निषाद ने बताया कि आपके द्वारा ही यह जानकारी मिली है। पूरी जानकारी करवाने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Unnao News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविदास नगर बस्ती के सामने शुरू हुई कटान,...लाेगें को मडंरा रहा खतरा

संबंधित समाचार